बिलासपुर में वोल्‍वो बस से 51 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब का युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज

Share

- Advertisement -

Bilaspur News: बिलासपुर पुलिस की विशेष अन्वेषण टीम ने कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर भजवाणी के पास बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने एक वोल्वो बस की तलाशी के दौरान पंजाब निवासी युवक के पास से 51 ग्राम चिट्टा बरामद कर उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी की पहचान 28 वर्षीय त्रिलोक सिंह निवासी तेडाकलां, तहसील अजनाला, जिला अमृतसर (पंजाब) के रूप में हुई है। फोरलेन पर नियमित वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध लगने पर बस यात्रियों की तलाशी ली गई थी। झंडूता थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

सप्लाई नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

पुलिस अब इस बात की गहन जांच कर रही है कि नशीले पदार्थ की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे स्थानीय स्तर पर किसे डिलीवर किया जाना था। एसपी बिलासपुर अभिषेक धीमान ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि जिले में नशा तस्करों के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जाएगा।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News