ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी बीरभूम स्थित घर में फंदे से लटकी मिलीं, पुलिस जांच में जुटी

Share

- Advertisement -

Birbhum News: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी की 28 वर्षीय भतीजी बृष्टि मुखर्जी अपने घर में फंदे से लटकी मिली हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, रामपुरहाट के कुसुम्बा गांव में स्थित मकान की दूसरी मंजिल के कमरे से शव बरामद हुआ। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही मौत की सही वजह और परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि हो पाएगी।

अवसाद से जूझ रही थीं बृष्टि, नौकरी जाने से थीं परेशान

परिजनों के अनुसार, बृष्टि पिछले कुछ वर्षों से डिप्रेशन से जूझ रही थीं और उनका लगातार इलाज चल रहा था। परिवार ने बताया कि सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में भर्ती रद्द करने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उनकी नौकरी चली गई थी, जिससे वह मानसिक तनाव में थीं।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News