चंदौली में देह व्यापार के अड्डे पर छापा, 7 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार, 4 महिलाओं का रेस्क्यू

Share

- Advertisement -

Chandauli News: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शारदा अस्पताल के पास एक मकान में छापेमारी की। इस दौरान सात पुरुष और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया, चार महिलाओं का रेस्क्यू कराया गया। मौके से 734 कंडोम, 12,890 रुपये नकद, आभूषण, बैंक पासबुक और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, 23 नवंबर को क्षेत्राधिकारी सदर नामेन्द्र कुमार और प्रभारी निरीक्षक चंदौली त्रिवेणी सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मझवार स्टेशन से आगे बिहार जाने वाली सर्विस रोड पर शारदा अस्पताल के पास एक मकान में अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मकान की घेराबंदी कर छापेमारी की।

पैसों का लालच देकर कराया जा रहा था देह व्यापार

पुलिस ने बताया कि मकान में महिलाओं को पैसों का लालच देकर बुलाया जाता था और उनसे देह व्यापार कराया जाता था। इस मामले में चंदा देवी निवासी पांडेयपुर, वाराणसी और सावित्री देवी निवासी परिवा, थाना सैयदराजा को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, पुलिस के अनुसार अमरावती देवी नाम की महिला फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

थाना चंदौली में अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की धारा 3/4/5/7 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी में क्षेत्राधिकारी सदर और प्रभारी निरीक्षक के साथ महिला पुलिसकर्मियों सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News