मारुति डिजायर खरीदना 10 हजार रुपये तक महंगा हुआ, जानें सभी वैरिएंट की नई एक्स-शोरूम कीमतें

Share

- Advertisement -

National News: मारुति सुजुकी ने अपनी लोकप्रिय सेडान डिजायर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। अब यह कार खरीदने के लिए ग्राहकों को 10 हजार रुपये तक ज्यादा चुकाने होंगे। बढ़ोतरी के बाद डिजायर की नई एक्स-शोरूम कीमत 6.34 लाख रुपये से शुरू होकर 9.64 लाख रुपये तक हो गई है। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी सीएनजी ऑटोमैटिक वैरिएंट में हुई है।

कंपनी ने 1.2 लीटर सीएनजी ऑटो (एएमटी) वैरिएंट की कीमत में सबसे ज्यादा 10,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है, जो करीब 1.17 प्रतिशत है। वहीं 1.2 लीटर सीएनजी-मैनुअल वैरिएंट 2,400 रुपये से 7,500 रुपये तक महंगे हुए हैं। पेट्रोल वैरिएंट की नई कीमतें भी जारी की गई हैं।

नई कीमतों की पूरी सूची

1.2 लीटर पेट्रोल मैनुअल में टूर एस वैरिएंट की कीमत 6,34,300 रुपये, एलएक्सआई की 6,33,600 रुपये, वीएक्सआई की 7,30,100 रुपये, जेडएक्सआई की 8,30,700 रुपये और जेडएक्सआई प्लस की 8,99,300 रुपये हो गई है।

1.2 लीटर पेट्रोल ऑटो (एएमटी) में वीएक्सआई वैरिएंट 7,75,100 रुपये, जेडएक्सआई 8,75,700 रुपये और जेडएक्सआई प्लस 9,44,300 रुपये का हो गया है।

1.2 लीटर सीएनजी मैनुअल में टूर एस की कीमत 7,32,300 रुपये, वीएक्सआई की 8,21,100 रुपये और जेडएक्सआई की 9,21,100 रुपये है। सीएनजी ऑटो (एएमटी) में वीएक्सआई 8,63,100 रुपये और जेडएक्सआई 9,63,700 रुपये का हो गया है।

इंजन और माइलेज

डिजायर में 1197 सीसी का इंजन मिलता है। पेट्रोल मोड में यह 82.93 पीएस की अधिकतम पावर और 112.4 एनएम का अधिकतम टॉर्क देता है, जबकि सीएनजी मोड में पावर 69.75 पीएस और टॉर्क 101.8 एनएम रह जाता है। इंजन के साथ 5-स्पीड एएमटी ट्रांसमिशन जोड़ा गया है। इसमें 37 लीटर का पेट्रोल टैंक और 55 लीटर का सीएनजी सिलेंडर दिया गया है।

कंपनी के दावे के मुताबिक सीएनजी पर इसकी फ्यूल एफिशिएंसी 36.47 किलोमीटर प्रति किलोग्राम तक है। इसमें 1.2-लीटर जेड12-सीरीज का थ्री-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जिसे एस-सीएनजी सिस्टम और ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। एएमटी क्लच के इस्तेमाल और गियर बदलने की प्रक्रिया को ऑटोमैटिक बना देता है, इसलिए क्लच पेडल दबाने की जरूरत नहीं पड़ती।

फीचर्स और सुरक्षा

इस सेडान में एनालॉग ड्राइवर डिस्प्ले, क्रूज कंट्रोल, वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ 9-इंच टचस्क्रीन, रियर वेंट्स के साथ एयर कंडीशनिंग और सिंगल-पैन सनरूफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

सुरक्षा के लिए इसमें स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, रियर पार्किंग सेंसर और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी) मिलते हैं। इसे जीएनसीएपी और बीएनसीएपी में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News