चंबा में पिता ने 6 साल के मासूम बेटे को रावी नदी में फेंका, पुलिस चौकी पहुंचकर कबूला अपना जुर्म

Share

- Advertisement -

Chamba News: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता पर अपने छह साल के मासूम बेटे को रावी नदी में फेंकने का गंभीर आरोप लगा है। चंबा-पठानकोट मार्ग पर परेल पुल के पास यह वारदात हुई। फिलहाल पुलिस और स्थानीय लोग नदी में बच्चे की तलाश में जुटे हैं।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता ने खुद सुल्तानपुर पुलिस चौकी पहुंचकर अपना गुनाह कबूल किया। उसने पुलिस अधिकारियों को बताया कि उसने अपने बेटे को रावी नदी में बहा दिया है। इस चौंकाने वाली जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तुरंत हरकत में आई और नदी के आसपास सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।

स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस की कई टीमें रावी नदी के किनारे-किनारे बच्चे को ढूंढ रही हैं। संभावित ठिकानों पर लगातार छानबीन की जा रही है, लेकिन अब तक बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। समय बीतने के साथ-साथ बच्चे के सुरक्षित मिलने की उम्मीदें भी काफी कम होती जा रही हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए चंबा के एसपी विजय सकलानी ने बताया कि पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। आरोपी पिता को हिरासत में लेकर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटनास्थल से सबूत जुटा रही है और आरोपी के बयान के आधार पर इस खौफनाक कदम की वजह पता लगा रही है।

Right News Desk
Right News Desk
लॉ और पत्रकारिता स्नातक, पत्रकारिता में 11 वर्ष का अनुभव

Read more

Related News