चम्बा के भटियात में नाबालिग छात्रा को कार में ले जाने का आरोप, शिक्षा विभाग ने पीईटी को किया सस्पेंड

Share

- Advertisement -

Chamba News: हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। भटियात विधानसभा क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में तैनात शारीरिक शिक्षा शिक्षक (पीईटी) पर नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर कार में ले जाने का गंभीर आरोप लगा है। विभाग ने शिक्षक को सस्पेंड कर दिया है।

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार छात्रा बीते 4 सितम्बर को मवेशी चराने गई थी। आरोप है कि शिक्षक उसे जबरन अपनी गाड़ी में बैठाकर कहीं दूर ले गया और शाम को वापस छोड़ गया। घटना से भड़के परिजनों और ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर भारी विरोध-प्रदर्शन किया और आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, विभागीय जांच की तैयारी तेज

छात्रा के बयान के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चूंकि 4 सितम्बर को अवकाश था, इसलिए शिक्षा विभाग ने स्कूल स्टाफ से भी पूछताछ की है। विभाग ने पूरे मामले की प्रारंभिक रिपोर्ट शिमला स्थित उच्च शिक्षा निदेशालय को आगामी कार्रवाई के लिए भेज दी है।

प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक चम्बा मनोहर लाल ने शिक्षक के निलंबन की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि परिजनों की शिकायत मिलने के तुरंत बाद आरोपी पीईटी को पद से सस्पेंड कर दिया गया है। उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी गई है और जल्द ही मामले में विस्तृत विभागीय जांच बिठाई जाएगी।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News