मौसम विभाग ने 25 से अधिक राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का जारी किया अलर्ट, जानिए अपने शहर का हाल

Share

- Advertisement -

Delhi News: मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 13 सितंबर को देश के 25 से अधिक राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी-तूफान की गंभीर चेतावनी जारी की है। उत्तर राजस्थान से लेकर बंगाल की खाड़ी तक बने वेदर सिस्टम के चलते मैदानी इलाकों में तेज हवाएं चलने और पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का बड़ा खतरा बढ़ गया है।

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज

दिल्ली-एनसीआर में बादलों की आवाजाही के बीच तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी। उत्तर प्रदेश के 19 जिलों में बारिश की चेतावनी है, जहां 15 से 17 सितंबर तक पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश होगी। बिहार में तेज हवाओं और बिजली गिरने की आशंका के बीच आठ प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

मध्य प्रदेश और राजस्थान में भारी बरसात की चेतावनी

पूर्वी राजस्थान में आंधी के साथ मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि पश्चिमी क्षेत्र में असर थोड़ा कम रहेगा। मध्य प्रदेश के 15 जिलों में मूसलाधार बारिश और बिजली कड़कने की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा पूर्वोत्तर राज्यों और उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश व जम्मू-कश्मीर के पर्वतीय इलाकों में तेज आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News