भुंतर पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण का केस दर्ज किया, दिल्ली की महिला पर आरोप, जांच शुरू

Share

- Advertisement -

Bhuntar News: भुंतर पुलिस स्टेशन में एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला दर्ज हुआ है। पिछली सेरी इलाके के एक शख्स ने दिल्ली की महिला पर बच्ची को अगवा करने की शिकायत दी है। पुलिस ने तुरंत केस फाइल कर लिया है। लापता लड़की की तलाश के लिए पुलिस टीमें सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

आरोपी महिला का नाम डॉली उर्फ अनू है, जो नई दिल्ली के बुराड़ी स्थित कमालपुर चंदन विहार, पेरसी रोड, नेहरू गली की निवासी है। पुलिस ने महिला के खिलाफ बीएनएस की धारा 137(2) के तहत केस दर्ज किया है। लड़की को सुरक्षित वापस लाने के लिए पुलिस ने अपना सर्च ऑपरेशन काफी तेज कर दिया है।

Right News Desk
Right News Desk
लॉ और पत्रकारिता स्नातक, पत्रकारिता में 11 वर्ष का अनुभव

Read more

Related News