बेंगलुरु में घर के अंदर पिता और 4 साल के मासूम बेटे की संदिग्ध मौत, पत्नी पर हत्या का आरोप दर्ज

Share

- Advertisement -

Bengaluru News: उत्तरी बेंगलुरु के चिक्काबनावर क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक घर में 34 वर्षीय अभिनंदन और उनके चार साल के बेटे का शव मिला। पुलिस ने मृतक की मां की शिकायत के बाद हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

घर में खून से लथपथ मिले पिता और बेटे के शव

यह घटना गुट्टे बसवेश्वर नगर के 9वें क्रॉस स्थित मकान की है। मृतक की मां भाग्यम्मा को सुबह रिश्तेदार ने सूचना दी। जब वह मौके पर पहुंचीं, तो अभिनंदन के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें थीं। वहीं पास में मासूम बच्चे का शव भी पड़ा हुआ था, जिसकी गला घोंटकर हत्या की आशंका है।

पत्नी के कथित प्रेम प्रसंग को लेकर पुलिस में शिकायत

शिकायतकर्ता भाग्यम्मा ने अपनी बहू हरिनी पर प्रेम प्रसंग के चलते इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार हरिनी पहले भी घर छोड़कर जा चुकी थी। चिक्काबनावर पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News