असम के कामरूप में पुलिसकर्मी ने सर्विस राइफल से अपने दो साथियों को गोली मारकर की हत्या, जांच जारी

Share

- Advertisement -

Kamrup News: असम के कामरूप जिले में असम-मेघालय बॉर्डर के पास एक पुलिसकर्मी ने अपने दो साथी पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना बोको थाना क्षेत्र के गमेरिमुरा पुलिस आउटपोस्ट पर गुरुवार तड़के घटी। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अधिकारियों के अनुसार, यह पूरी घटना गुरुवार तड़के करीब 4 से 5 बजे के बीच हुई। 29वीं असम पुलिस बटालियन के कॉन्स्टेबल चिरंजीब चौधरी पर गोली चलाने का आरोप है। उसने अपनी सर्विस राइफल से अचानक फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से मौके पर ही दोनों कर्मियों की जान चली गई।

असम-मेघालय बॉर्डर पर स्थित आउटपोस्ट पर भारी पुलिस बल तैनात

मृतकों की पहचान आउटपोस्ट इंचार्ज इंद्रजीत बोरा और हवलदार फजरुल अली के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि दोनों पुलिसकर्मियों को AK-टाइप सर्विस राइफल से बेहद करीब से गोली मारी गई। घटना के तुरंत बाद जिले के सीनियर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

इस अचानक हुई गोलीबारी के पीछे की असली वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। पुलिस टीम आरोपी कॉन्स्टेबल से पूछताछ कर रही है और घटना के कारणों का पता लगा रही है। सीमावर्ती इलाके में स्थित आउटपोस्ट पर हुई इस घटना से पूरे पुलिस महकमे में भारी तनाव है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News