एम्स बिलासपुर में प्लास्टिक सर्जरी विभाग की बड़ी कामयाबी, डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी कर मरीज का कटा हाथ दोबारा जोड़ा

Share

- Advertisement -

Bilaspur News: एम्स बिलासपुर के प्लास्टिक सर्जरी विभाग ने हिमाचल प्रदेश में मेडिकल सेक्टर में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां के सर्जन्स ने हैंड रिवैस्कुलराइजेशन सर्जरी के जरिए एक मरीज के लगभग कट चुके हाथ को सफलतापूर्वक बचा लिया। राज्य में इस तरह का यह पहला सफल ऑपरेशन माना जा रहा है।

खेत में काम करने के दौरान दराट से कटकर गंभीर रूप से घायल मरीज को पहले कुल्लू अस्पताल ले जाया गया था। वहां से नाजुक हालत को देखते हुए उसे एम्स बिलासपुर रेफर किया गया। एम्स पहुंचते ही मेडिकल टीम ने मरीज की कंडीशन स्टेबल की और तुरंत इमरजेंसी सर्जरी की तैयारी शुरू कर दी।

मरीज के हाथ में ब्लड सर्कुलेशन पूरी तरह प्रभावित हो चुका था। इसके बाद मल्टी-डिसिप्लिनरी मेडिकल टीम ने लगभग सात घंटे तक जटिल ऑपरेशन किया। डॉक्टरों ने टूटी हड्डियों को आपस में जोड़ा। साथ ही कटी नसों और टेंडन की बारीक मरम्मत की, ताकि हाथ में ब्लड फ्लो फिर शुरू हो सके।

इस सफल सर्जरी का नेतृत्व डॉ. नवनीत शर्मा ने किया। ऑपरेशन के बाद मरीज की रिकवरी काफी तेजी से हुई। डॉक्टरों की देखरेख में इलाज के बाद दसवें दिन मरीज को डिस्चार्ज कर दिया गया। डॉ. नवनीत शर्मा ने कहा कि ऐसी इमरजेंसी में मरीज को तुरंत बड़े अस्पताल पहुंचाना चाहिए।

Right News Desk
Right News Desk
लॉ और पत्रकारिता स्नातक, पत्रकारिता में 11 वर्ष का अनुभव

Read more

Related News