युद्ध के बीच यूक्रेन का अनोखा प्रस्ताव, सेना के ड्रोन खरीदने के लिए पोर्नोग्राफी को कानूनी मान्यता देने की तैयारी

Share

- Advertisement -

Kyiv News: रूस के साथ जारी भीषण युद्ध के बीच यूक्रेन अपने रक्षा बजट को मजबूत करने के लिए अनोखे कदम पर विचार कर रहा है। यूक्रेनी सांसद यारोस्लाव जेलेजनियाक ने संसद में नया विधेयक पेश किया है। इसके तहत एडल्ट इंडस्ट्री को कानूनी मान्यता देकर टैक्स जुटाने की योजना बनाई गई है।

रिपोर्ट्स के अनुसार इस इंडस्ट्री को कानूनी दायरे में लाने से सरकार को करीब 25 मिलियन डॉलर का टैक्स मिल सकता है। इस राजस्व का सीधा इस्तेमाल सेना के लिए लगभग 30,000 कॉम्बैट ड्रोन खरीदने में किया जाएगा। यह प्रस्ताव देश की सैन्य जरूरतों को पूरा करने के मकसद से लाया गया है।

पुराने कानूनों और पुलिस भ्रष्टाचार से जूझते क्रिएटर्स

यूक्रेन के मौजूदा कानूनों के तहत अश्लील सामग्री के निर्माण और वितरण पर पूरी तरह प्रतिबंध है। ऐसा करने पर दोषियों को 7 साल तक की जेल का प्रावधान है। इसके बावजूद पुलिस भ्रष्टाचार और प्रशासनिक अनदेखी की आड़ में यह काला कारोबार देश भर में तेजी से फल-फूल रहा है।

जनरल प्रॉसिक्यूटर कार्यालय के खुलासे के अनुसार कई क्षेत्रों के भ्रष्ट अधिकारियों ने पुलिस कार्रवाई रोकने के लिए 20,000 डॉलर तक की रिश्वत ली थी। आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2023 में 7,900 से अधिक यूक्रेनी नागरिकों ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के जरिए 131 मिलियन डॉलर से ज्यादा की भारी कमाई की थी।

टैक्स भरने पर भी कानूनी कार्रवाई का दोहरा संकट

टैक्स अधिकारियों ने जब से क्रिएटर्स से कर वसूलना शुरू किया है, तब से अजीब स्थिति पैदा हो गई है। संसद की वित्त समिति के अध्यक्ष ने बताया कि क्रिएटर्स अगर टैक्स नहीं देते तो कर चोरी का केस बनता है, और आय घोषित करते हैं तो वे अश्लीलता कानून के तहत फंस जाते हैं।

कई क्रिएटर्स को टैक्स रिटर्न भरने के बाद नोटिस मिले हैं, जिनमें उन पर अवैध काम करने का आरोप लगाया गया है। इस हास्यास्पद कानूनी उलझन को दूर करने और युद्ध के लिए जरूरी फंड जुटाने के लिए अब सरकार इस पूरे उद्योग को आधिकारिक मान्यता देने पर गंभीरता से विचार कर रही है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News