चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जानिए दिल्ली, यूपी और राजस्थान में आज का ताजा भाव

Share

- Advertisement -

Delhi News: भारतीय सर्राफा बाजार में आज मंगलवार 28 जुलाई को चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। चांदी का दाम 5,400 रुपये तक कम होकर 2,15,822 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गया है।

इससे पहले कल सोमवार को चांदी का भाव 2.21 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। अगर आप आभूषण खरीदने या चांदी में निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो खरीदारी से पहले आज के नए रेट ज़रूर जान लें।

देश के प्रमुख राज्यों और शहरों में आज का चांदी का रेट

दिल्ली के बुलियन मार्केट में एक किलोग्राम चांदी का भाव 2,15,822 रुपये पर आ गया है। वहीं ज्वैलरी मार्केट में 10 ग्राम चांदी का रेट 2,158 रुपये और 100 ग्राम चांदी की कीमत 21,580 रुपये दर्ज की गई है।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चांदी का भाव 4,955 रुपये गिरकर 2,18,036 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। इसके अलावा बिहार की राजधानी पटना में चांदी 4,916 रुपये सस्ती होकर 2,16,306 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।

राजस्थान के जयपुर में चांदी की कीमत में 5,677 रुपये की बड़ी गिरावट देखी गई, जिसके बाद यहां भाव 2,15,546 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। देश के विभिन्न हिस्सों में आज चांदी के दामों में राहत देखने को मिली है।

जानिए क्यों आई आज चांदी के दामों में इतनी बड़ी गिरावट

वैश्विक बाजार में अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के समय सोने और चांदी की कीमतों में अचानक उछाल देखा गया था। अब भू-राजनीतिक हालात सामान्य होने की वजह से सर्राफा बाजार में दाम लगातार नीचे आ रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परिस्थितियां सुधरने से कच्चे तेल की सप्लाई और वैश्विक महंगाई को लेकर निवेशकों की चिंताएं घटी हैं। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजार में मांग के नए समीकरणों का सीधा असर चांदी के दामों पर पड़ा है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News