शेयर बाजार में लगातार गिरावट के बाद लौटी तेजी, गिफ्ट निफ्टी से मिले आज सकारात्मक शुरुआत के मजबूत संकेत

Share

- Advertisement -

Mumbai Market: भारतीय शेयर बाजार में सात दिनों की लगातार गिरावट के बाद गुरुवार को रिकवरी देखने को मिली। वैल्यू बाइंग और स्थिर संकेतों से निफ्टी में 0.6 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। गिफ्ट निफ्टी 53 अंक चढ़कर 24,350 पर पहुंचा, जिससे शुक्रवार को बाजार की मजबूत शुरुआत की उम्मीद है।

अमेरिकी और एशियाई बाजारों में दर्ज की गई गिरावट

ट्रेजरी यील्ड में बढ़ोतरी और वॉलमार्ट के कमजोर नतीजों से अमेरिकी शेयर बाजारों में गिरावट दर्ज हुई। वहीं एशियाई बाजारों में भी बॉन्ड यील्ड और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण दबाव दिखा। हालांकि, बाजार में उतार-चढ़ाव का पैमाना माना जाने वाला इंडिया विक्स 5.01 प्रतिशत गिरकर 10.76 पर आ गया।

सोना और कच्चे तेल की कीमतों में दिखी स्थिरता

कमजोर डॉलर के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव स्थिर रहे और यह लगातार तीसरे हफ्ते बढ़त की ओर है। दूसरी ओर, अमेरिका और ईरान के तनाव से कच्चे तेल की कीमतें एक महीने के उच्च स्तर पर बनी हुई हैं। डॉलर इंडेक्स में भी साप्ताहिक गिरावट का रुख देखने को मिला है।

बीपीसीएल और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स सहित कई शेयरों पर नजर

आज के कारोबारी सत्र में कुछ प्रमुख कंपनियों के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है। कॉर्पोरेट गतिविधियों के चलते बीपीसीएल, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, रेलटेल, सात्विक ग्रीन एनर्जी और संवर्धन मदरसन के स्टॉक्स निवेशकों के रडार पर रहेंगे। निवेशक आज इन खास स्टॉक्स पर पैनी नजर बनाकर रख सकते हैं।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News