रूस-यूक्रेन युद्ध में कैदियों पर यौन हिंसा और यातना का आरोप, अमरीकी मीडिया की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

Share

- Advertisement -

Washington News: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच एक नई मीडिया रिपोर्ट ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अमेरिकी अखबार द वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार, रूस ने युद्ध की शुरुआत के बाद से ही यूक्रेनी कैदियों को मानसिक और शारीरिक रूप से तोड़ने के लिए प्रताड़ना को रणनीति बनाया।

संयुक्त राष्ट्र और पूर्व कैदियों के हवाले से बड़ा खुलासा

रिपोर्ट में संयुक्त राष्ट्र के जांचकर्ताओं, वकीलों और पूर्व युद्धबंदियों के बयानों का हवाला दिया गया है। पीड़ित कैदियों ने आरोप लगाया कि हिरासत के दौरान उन्हें गंभीर शारीरिक प्रताड़ना, यौन हिंसा और बिजली के झटके दिए जाते थे। इसका मुख्य उद्देश्य कैदियों का मनोबल पूरी तरह तोड़ना था।

यूक्रेनी सैनिक सेर्ही बॉयचुक ने बताया कि दो साल की हिरासत के दौरान उन पर भयानक अत्याचार हुए। संयुक्त राष्ट्र की जांच रिपोर्ट के अनुसार यौन हिंसा के 310 मामलों का दस्तावेजीकरण किया जा चुका है। इन मामलों में 280 पुरुष, 26 महिलाएं और 4 बच्चियां शामिल हैं।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निष्पक्ष जांच की उठने लगी मांग

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बिजली के झटके देने की क्रूर पद्धति को ‘कॉल टू पुतिन’ कहा जाता था। युद्ध अपराधों के पूर्व अभियोजक डेविड श्वेंडिमैन ने कहा कि अलग-अलग जगहों पर एक जैसी यातनाएं दिए जाने की व्यापक जांच होनी चाहिए। हालांकि, रूस और क्रेमलिन ने इन आरोपों पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News