सरकारी बैंकों की तीन दिवसीय हड़ताल के बीच राहत, सामान्य रूप से खुले रहेंगे देशभर के सहकारी बैंक

Share

- Advertisement -

New Delhi News: सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल के दौरान आम नागरिकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। इस अवधि में देशभर के सहकारी बैंक पूरी तरह खुले रहेंगे। इन बैंकों में सामान्य दिनों की तरह बिना किसी बाधा के सभी कामकाज जारी रहेगा।

सहकारी बैंकों ने हड़ताल से खुद को रखा पूरी तरह अलग

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने तीन दिनों की देशव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया है, जिससे सरकारी बैंकों की शाखाओं में कामकाज ठप रहेगा। हालांकि, इन बैंकों की ऑनलाइन बैंकिंग और एटीएम सेवाएं चालू रहेंगी। दूसरी तरफ, नैफकब, एनयूसीएफडीसी और नैफस्कॉब ने साफ किया है कि सहकारी बैंक हड़ताल में शामिल नहीं होंगे।

हड़ताल से अलग रहने वाले संस्थानों में राज्य सहकारी बैंक, जिला केंद्रीय सहकारी बैंक और प्राथमिक कृषि साख समितियां शामिल हैं। बैंक कर्मचारी यूनियनों के अनुसार, शाखाओं में कैश डिपॉजिट, विड्रॉल, रूरल ट्रांजैक्शन और चेक क्लीयरेंस जैसी तमाम आवश्यक बैंकिंग सेवाएं ग्राहकों के लिए पूरी तरह सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी।

विशाल नेटवर्क से ग्रामीण और शहरी खाताधारकों को फायदा

देशभर में सहकारी बैंकिंग का मजबूत नेटवर्क सक्रिय है, जिसमें 1450 अर्बन कोऑपरेटिव बैंक, 34 स्टेट कोऑपरेटिव बैंक और 351 डिस्ट्रिक्ट सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक शामिल हैं। यह बैंकिंग ढांचा कस्बों, गांवों और शहरों में किसानों, ग्रामीण परिवारों और छोटे व्यापारियों को सेवाएं देता है, जिन्हें हड़ताल के दौरान भी कोई दिक्कत नहीं आएगी।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News