बिज़नेसमैन मानव सरदाना ने गुरुग्राम में 271 करोड़ रुपये में खरीदा पेंटहाउस, जानें इस अल्ट्रा-लक्ज़री प्रॉपर्टी की खासियतें

Share

- Advertisement -

Gurugram News: गुरुग्राम के रियल एस्टेट मार्केट में एक बड़ी डील सामने आई है। बिज़नेसमैन मानव सरदाना ने DLF के सुपर-लक्ज़री प्रोजेक्ट ‘द डहलियास’ में 271 करोड़ रुपये में पेंटहाउस खरीदा है। यह देश की सबसे महंगी सिंगल-होम प्रॉपर्टी डील्स में शामिल हो गई है।

यह अल्ट्रा-लक्ज़री प्रॉपर्टी गुरुग्राम के सेक्टर 54 में गोल्फ कोर्स रोड पर स्थित है। इस पेंटहाउस का सुपर एरिया करीब 17,200 वर्ग फुट है। कारपेट एरिया के हिसाब से इस डील की कीमत लगभग 2.6 लाख रुपये प्रति वर्ग फुट बैठती है।

जाने-माने कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखते हैं मानव सरदाना

मानव सरदाना दिल्ली-NCR के एक प्रमुख बिज़नेस ग्रुप से ताल्लुक रखते हैं। उनका परिवार ऑटोमोटिव पार्ट्स बनाने वाली मशहूर कंपनी ‘इंपीरियल ऑटो इंडस्ट्रीज़’ के लिए जाना जाता है। इस कंपनी की शुरुआत 1969 में उनके पिता SB सरदाना और जगजीत सिंह ने की थी।

फरीदाबाद स्थित यह कंपनी ऑटोमोटिव और ऑफ-हाईवे सेक्टर के लिए फ्लूइड ट्रांसमिशन प्रोडक्ट्स बनाती है। मानव सरदाना इंपीरियल ऑटो ग्रुप से जुड़ी एक दर्जन से ज्यादा कंपनियों में डायरेक्टर हैं। इनमें इंपीरियल सिलिकॉन, क्रूज़ हाइड्रोलिक्स और इंपीरियल मार्टोर इंजन ट्यूब्स शामिल हैं।

17 एकड़ में फैले DLF ‘द डहलियास’ प्रोजेक्ट की विशेषताएं

DLF ने अक्टूबर 2024 में गुरुग्राम के फेज 5 में 17 एकड़ का प्रोजेक्ट ‘द डहलियास’ लॉन्च किया था। इस प्रोजेक्ट में करीब 420 अपार्टमेंट्स और पेंटहाउस शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहाँ सामान्य अपार्टमेंट्स की कीमत 100 करोड़ से 170 करोड़ रुपये के बीच है।

कंपनी को इस प्रोजेक्ट से 40,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के रेवेन्यू की उम्मीद है। DLF पहले ही इसकी 65% से ज्यादा यूनिट्स बेच चुकी है। इससे पहले DLF के ‘द कैमेलियाज़’ प्रोजेक्ट ने भी गोल्फ कोर्स रोड को देश का प्रमुख रिहायशी इलाका बनाया था।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News