31 जुलाई को पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और एलपीजी के नए रेट जारी, जानें आपके शहर में क्या हैं ताजा दाम

Share

- Advertisement -

Delhi News: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच आज 31 जुलाई 2026 को पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और एलपीजी के ताजा रेट जारी हो गए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 90 डॉलर प्रति बैरल के नीचे कारोबार कर रही हैं।

शुक्रवार सुबह ब्रेंट क्रूड 61 सेंट बढ़कर 89.64 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जबकि अमेरिकी WTI क्रूड 39 सेंट चढ़कर 84.98 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता दिखा। इसके बावजूद घरेलू स्तर पर ईंधन की दरों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है।

दिल्ली और नोएडा में एलपीजी और ईंधन के दाम

दिल्ली में घरेलू 14.2 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 942 रुपये और 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 2930 रुपये का मिल रहा है। यहां इंडियन ऑयल पंपों पर पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। दिल्ली में सीएनजी 83.09 रुपये प्रति किलो है।

नोएडा में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.56 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि सीएनजी की कीमत 91.70 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई। नोएडा में 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर 939.5 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 2930 रुपये का मिल रहा है।

लखनऊ, जयपुर, भोपाल और पटना में ईंधन के ताजा रेट

लखनऊ में 1 लीटर पेट्रोल 101.86 रुपये और डीजल 95.36 रुपये में उपलब्ध है। यहां घरेलू एलपीजी 979.50 रुपये और सीएनजी 99.5 रुपये प्रति किलो है। जयपुर में पेट्रोल 112.66 रुपये, डीजल 97.78 रुपये और सीएनजी की कीमत 96 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई है।

भोपाल में पेट्रोल 114.65 रुपये और डीजल 99.74 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, जहां सीएनजी 95.5 रुपये प्रति किलो है। पटना में पेट्रोल 112.70 रुपये, डीजल 99.87 रुपये और सीएनजी 92.9 रुपये प्रति किलो की दर से उपलब्ध है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News