एचसीएल टेक के सीईओ सी विजयकुमार बने देश के सबसे महंगे आईटी बॉस, सालाना पैकेज 176 करोड़ रुपये के पार

Share

- Advertisement -

New Delhi News: एचसीएल टेक्नोलॉजीज के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ सी विजयकुमार लगातार तीसरे साल भारतीय आईटी कंपनियों में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले सीईओ बने हुए हैं। कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें वित्त वर्ष 2026 में 18.3 मिलियन डॉलर यानी करीब 176.53 करोड़ रुपये का सैलरी पैकेज मिला है ।

विजयकुमार का यह सैलरी पैकेज पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले करीब 67 प्रतिशत अधिक है। कंपनी के कर्मचारियों के औसत वेतन की तुलना में उनका वेतन लगभग 291.9 गुना है। बता दें कि 30 जून तक एचसीएलटेक में काम करने वाले कुल कर्मचारियों की संख्या 2,27,181 दर्ज की गई थी ।

अन्य आईटी दिग्गज कंपनियों के प्रमुखों की तुलना में काफी आगे

देश की प्रमुख आईटी कंपनियों के प्रमुखों की सैलरी से तुलना करें तो इंफोसिस के सीईओ सलील पारेख को 82.6 करोड़ रुपये और टेक महिंद्रा के सीईओ मोहित जोशी को 67.5 करोड़ रुपये मिले। वहीं विप्रो के श्रीनिवास पल्लिया ने 49.6 करोड़ रुपये और टीसीएस के सीईओ के कृतिवासन को 28 करोड़ रुपये का पैकेज मिला ।

विजयकुमार अमेरिका में रहते हैं और उन्हें एचसीएल अमेरिका इंक से वेतन मिलता है। उनके पैकेज में मूल वेतन, परफॉर्मेंस बोनस, कैश लॉन्ग टर्म इंसेंटिव और स्टॉक यूनिट्स शामिल हैं। वित्त वर्ष 2026 में एचसीएलटेक का कुल राजस्व 11.18 प्रतिशत बढ़कर 1,30,144 करोड़ रुपये रहा, जबकि शुद्ध लाभ 16,642 करोड़ रुपये दर्ज हुआ ।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News