पिछले 48 घंटों में सोने और चांदी के दामों में आई भारी तेजी, जानें एमसीएक्स पर ताजा भाव

Share

- Advertisement -

Business News: भारतीय वायदा बाजार में पिछले 48 घंटों के दौरान सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है। एमसीएक्स पर सोना 1,48,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ, जबकि चांदी 2,27,490 रुपये प्रति किलो पर पहुंची। हालांकि, हालिया तेजी के बावजूद दोनों कीमती धातुएं अपने रिकॉर्ड स्तर से काफी सस्ती हैं।

आंकड़ों के मुताबिक सोमवार रात सोना 1,42,900 रुपये पर बंद हुआ था, जिससे 48 घंटे में 5,750 रुपये की तेजी आई। इसी तरह चांदी भी 2,16,506 रुपये से उछलकर 2,27,590 रुपये पर पहुंच गई। इसके बावजूद 29 जनवरी के ऑल टाइम हाई 1,93,096 रुपये के मुकाबले सोना फिलहाल 44,446 रुपये सस्ता मिल रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में उछाल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने का भाव एक फीसदी से ज्यादा बढ़कर 4,300 डॉलर प्रति औंस के पार पहुंच गया है। सिंगापुर में सोना 1 फीसदी चढ़कर 4,287.95 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी की कीमत 0.2 फीसदी की मजबूती के साथ 62.19 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर दर्ज की गई।

ईरान और अमेरिका वार्ता से कच्चे तेल का दबाव हुआ कम

होर्मुज मार्ग को दोबारा खोलने के सकारात्मक संकेतों से कच्चे तेल की कीमतें घटी हैं। इससे अमेरिकी फेडरल रिजर्व पर ब्याज दरें बढ़ाने का दबाव कम हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत चल रही है। उन्होंने सैन्य संघर्ष के बजाय शांतिपूर्ण समझौते के जरिए समाधान निकालने की प्राथमिकता व्यक्त की है।

तनाव कम होने से निवेशक अब केवल एक बार ब्याज दर वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं। ब्याज दरों में गिरावट हमेशा सोने जैसी धातुओं के लिए फायदेमंद होती है। गौरतलब है कि फरवरी के अंत में अमेरिका और ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ऊर्जा महंगी हुई थी, जिससे सोने की दरें 20 फीसदी तक गिरी थीं।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News