Market News: भारतीय वायदा बाजार और अंतरराष्ट्रीय मार्केट में मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। एमसीएक्स पर सोना 679 रुपए की बढ़त के साथ 1,43,594 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत में 2284 रुपए का जोरदार उछाल देखने को मिला और यह 2,19,030 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चमकी सोना और चांदी
वैश्विक बाजार कॉमेक्स पर भी सोने और चांदी के वायदा भाव में मजबूती देखने को मिली। कॉमेक्स पर सोना 4,109.60 डॉलर प्रति औंस पर खुला और खबर लिखे जाने तक 23.30 डॉलर की तेजी के साथ 4,113.80 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। चांदी का वायदा भाव भी 1.03 डॉलर बढ़कर 58.88 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।
दिल्ली के सर्राफा बाजार का ताजा हाल
इससे पहले सोमवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में रुपए की मजबूती से सोने के दाम 900 रुपए गिरकर 1,47,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गए थे। हालांकि चांदी की मांग बढ़ने से इसके दाम 1,800 रुपए की तेजी के साथ 2,26,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए थे। फिलहाल ग्लोबल मार्केट के रुख से कीमतों में हलचल जारी है।