कच्चा तेल 80 डॉलर के पार, एलपीजी पर लग सकता है नया टैक्स; जानें पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के रेट

Share

- Advertisement -

Business News: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखी जा रही है। ब्रेंट क्रूड बढ़त के साथ 80.13 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच देश में पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और सीएनजी की ताजा कीमतें जारी कर दी गई हैं।

ईरान संकट से सबक लेते हुए केंद्र सरकार रसोई गैस और एलपीजी उपभोक्ताओं पर नया शुल्क लगाने पर विचार कर रही है। रॉयटर्स के अनुसार इस शुल्क से 42 अरब डॉलर का स्ट्रेटजिक फ्यूल रिजर्व फंड तैयार किया जाएगा। इसका उद्देश्य देश में दो महीने का कच्चा तेल और छह हफ्ते का एलपीजी रिजर्व रखना है।

घरेलू एलपीजी सिलेंडर हो सकता है 18 रुपये तक महंगा

प्रस्तावित योजना के तहत एलपीजी पर 1.29 रुपये प्रति किलोग्राम शुल्क लगाया जा सकता है। इससे 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत में करीब 18 रुपये का इजाफा होगा। वहीं प्राकृतिक गैस पर 1.43 रुपये प्रति मानक घन मीटर शुल्क लगाने का प्रस्ताव है, जिससे सालाना एक अरब डॉलर का राजस्व मिलेगा।

देश के प्रमुख महानगरों में पेट्रोल और डीजल के आज के दाम

गुरुवार 6 अगस्त को तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है। मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल 97.83 रुपये में बिक रहा है, जबकि कोलकाता में पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर है।

चेन्नई में पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल 99.55 रुपये प्रति लीटर पर बना हुआ है। उत्तर भारत के शहरों में नोएडा में पेट्रोल 102.12 रुपये, लखनऊ में 101.86 रुपये, पटना में 112.70 रुपये और जयपुर में 112.66 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं भोपाल में पेट्रोल 114.65 रुपये और इंदौर में 114.61 रुपये दर्ज किया गया है।

विभिन्न राज्यों में सीएनजी की कीमतें और ताजा स्थिति

देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में सीएनजी 83.09 रुपये प्रति किलोग्राम मिल रही है। उत्तर प्रदेश के नोएडा, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में इसकी कीमत 91.70 रुपये है। हालांकि कानपुर, हमीरपुर और फतेहपुर में सीएनजी सबसे महंगी 94.42 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है।

राजस्थान के अजमेर और पाली में सीएनजी 92.44 रुपये प्रति किलोग्राम है। हरियाणा में गुरुग्राम में सीएनजी 88.12 रुपये, करनाल में 87.43 रुपये और रेवाड़ी में 87.70 रुपये प्रति किलोग्राम उपलब्ध है। अन्य जिलों जैसे मेरठ और मुजफ्फरनगर में भाव 91.58 रुपये दर्ज किए गए हैं।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News