अगस्त 2026 में रक्षा बंधन और स्वतंत्रता दिवस समेत 8 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Share

- Advertisement -

Delhi News: अगस्त महीने में त्यौहारों की वजह से बैंकों में लंबी छुट्टियां रहने वाली हैं। इस महीने शनिवार और रविवार के अलावा अलग-अलग शहरों में कुल 8 दिन बैंक बंद रहेंगे। हालांकि 1 अगस्त को महीने का पहला शनिवार होने के कारण देश के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक आम दिनों की तरह खुले रहेंगे।

अगस्त के शुरुआती हफ्ते में जानिए कब बंद रहेंगे बैंक

अगस्त के शुरुआती दो हफ्तों में तीन दिन क्षेत्रीय छुट्टियां रहेंगी। महीने की पहली छुट्टी 4 अगस्त को केर पूजा के कारण अगरतला में रहेगी। इसके बाद 8 अगस्त को गंगटोक में स्थानीय त्यौहार के चलते बैंकों में अवकाश रहेगा। वहीं 13 अगस्त को मणिपुर में पैट्रियट डे के मौके पर इंफाल में बैंक शाखाएं पूरी तरह बंद रहेंगी।

स्वतंत्रता दिवस और क्षेत्रीय पर्व पर इन शहरों में छुट्टियां

15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस और पारसी न्यू ईयर के अवसर पर देशभर में बैंकों का राष्ट्रीय अवकाश रहेगा। इसके बाद 19 अगस्त को महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर की जयंती पर अगरतला में कामकाज नहीं होगा। वहीं 25 अगस्त को ओणम और मिलाद-उन-नबी के कारण कोच्चि, तिरुअनंतपुरम और विजयवाड़ा में बैंक कर्मी छुट्टी पर रहेंगे।

26 अगस्त को बारावफात के कारण दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, कानपुर, भोपाल, बेंगलुरु और हैदराबाद सहित कई बड़े शहरों में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा श्रीनगर, जम्मू, रांची, पटना और कोच्चि में भी छुट्टी रहेगी। महीने की आखिरी छुट्टी 28 अगस्त को रक्षाबंधन के अवसर पर जयपुर, अहमदाबाद, शिमला, भोपाल और लखनऊ समेत कई प्रमुख शहरों में रहेगी।

त्यौहारों के अलावा अगस्त महीने में साप्ताहिक छुट्टियों के कारण भी बैंकों का काम प्रभावित रहेगा। इस महीने 2, 9, 16 और 23 अगस्त को रविवार की वजह से अवकाश रहेगा। इसके साथ ही आरबीआई नियमों के तहत 7 और 21 अगस्त को महीने का दूसरा और चौथा शनिवार होने के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News