टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने पेश की नई ब्रांड पहचान ‘टाटा.कार्स’, वाहनों को मिलेगा नया साझा नाम

Share

- Advertisement -

Mumbai News: अग्रणी घरेलू ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवी) ने अपने पैसेंजर व्हीकल कारोबार के लिए ‘टाटा.कार्स’ नाम से नई ब्रांड पहचान पेश की है। कंपनी अपने हैचबैक, सेडान, प्रीमियम एसयूवी और इलेक्ट्रिक व्हीकल समेत पूरे व्हीकल पोर्टफोलियो को इस नए और साझा ब्रांड के तहत लाएगी।

टीएमपीवी के मैनेजिंग डायरेक्टर और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) शैलेश चंद्रा ने बताया कि पहली स्वदेशी कार बनाने से लेकर इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट का नेतृत्व करने तक, कंपनी ने हमेशा नए मानक बनाए हैं। उन्होंने कहा कि लाखों ग्राहकों के लिए संभावनाओं का दायरा बढ़ाने के बाद अब ‘टाटा.कार्स’ को पेश किया गया है।

डिजिटल और सर्विस सेंटर पर दिखेगा नया ब्रांड

कंपनी ने अपने इस नए सफर के साथ ‘कुछ भी बहुत दूर नहीं’ को अपना नया ब्रांड प्रॉमिस बनाया है। यह नई पहचान अब सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, रिटेल आउटलेट्स, सर्विस सेंटर्स और ग्राहकों से जुड़े हर माध्यम पर नजर आएगी। इससे ग्राहकों को सभी व्हीकल सेगमेंट में एक आधुनिक और एकीकृत अनुभव मिलेगा।

कंपनी ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि उसकी कानूनी इकाई का नाम टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड ही रहेगा। कानूनी दस्तावेजों, रेगुलेटरी मंजूरियों और इनवेस्टर कम्युनिकेशन से जुड़े सभी आधिकारिक कामकाज में पहले की तरह इस लीगल नाम का इस्तेमाल जारी रहेगा, जिससे वैधानिक व्यवस्था पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News