Yadgir News: कर्नाटक के यादगीर जिले से रिश्तों को तार-तार कर देने वाला शर्मनाक मामला सामने आया है। पुलिस ने एक नाबालिग बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप में उसके पिता और रिश्तेदार के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की कड़ी धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
काउंसलिंग के दौरान पीड़िता ने बयां किया दर्दनाक सच
पुलिस के अनुसार काउंसलिंग सत्र के दौरान नाबालिग लड़की ने अपनी आपबीती साझा की। पीड़िता ने बताया कि जब वह बहुत छोटी थी, तब उसके पिता ने उसके साथ कई बार गंदा व्यवहार और यौन शोषण किया था। जब मां को यह बात पता चली, तो उसने बेटियों को रिश्तेदार के घर भेज दिया।
रिश्तेदार के घर पुजारी ने भी किया उत्पीड़न, जांच जारी
पीड़िता ने आरोप लगाया कि सुरक्षा के लिए रिश्तेदार के घर भेजे जाने के बाद वहां रहने वाले एक रिश्तेदार पुजारी ने भी उसका यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने बीएनएस की धारा 75(2), 65(2) और पॉक्सो की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।