पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का बड़ा इंटरव्यू, देश की राजनीति से लेकर हिमाचल की अर्थव्यवस्था पर खुलकर रखी अपनी बात

Share

- Advertisement -

Shimla News: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता जयराम ठाकुर ने एक विशेष इंटरव्यू में राष्ट्रीय राजनीति से लेकर राज्य की मौजूदा स्थिति पर बेबाक राय रखी। उन्होंने छात्र आंदोलन, बेरोजगारी, युवाओं की सोच, संसद में बढ़ते विवाद और सोशल मीडिया के असर जैसे मुद्दों पर विस्तार से बात की।

इंटरव्यू के दौरान युवाओं और जन-ज़ी (Gen-Z) तक पहुंचने की चुनौती पर विशेष चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के दौर में नई पीढ़ी तक अपनी नीतियां पहुंचाना बड़ी चुनौती है। इसके अलावा युवाओं की बेरोजगारी, बदलती प्राथमिकताओं और छात्र राजनीति पर भी उनके विचार जानने की कोशिश की गई।

राष्ट्रीय मुद्दों पर बात करते हुए जयराम ठाकुर से वंदे मातरम विवाद और इसके राजनीतिक असर पर सवाल पूछे गए। उन्होंने राम मंदिर निर्माण और देश में जारी समसामयिक बहसों पर अपना पक्ष रखा। एफसीआरए कानून तथा केंद्र व राज्यों के आपसी संबंधों पर भी बातचीत में खुलकर विचार साझा किए गए।

हिमाचल प्रदेश की बदहाल आर्थिक स्थिति को लेकर उन्होंने वर्तमान सुक्खू सरकार को घेरा। राज्य पर लगातार बढ़ रहे कर्ज, केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद, महंगाई, रोजगार और कर्मचारियों के मुद्दों पर सवाल दागे गए। उन्होंने सरकारी नीतियों और प्रशासनिक बदलावों के कारण पैदा हुई स्थिति पर अपना नजरिया साफ किया।

साल 2027 में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर जयराम ठाकुर ने पार्टी की रणनीति स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि भाजपा किन प्रमुख मुद्दों के साथ मैदान में उतरेगी। कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनता में पनप रहे असंतोष को भुनाकर भाजपा सत्ता में वापसी करने की पूरी तैयारी में जुटी है।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News