पारंपरिक जरी का फैशन की दुनिया में शानदार कमबैक, शाही अंदाज के साथ मिल रहा मॉडर्न लुक

Share

- Advertisement -

Lifestyle News: कभी केवल भारी बनारसी और सिल्क साड़ियों तक सीमित रहने वाला जरी वर्क अब नए अंदाज में लौट आया है। फैशन की दुनिया में पारंपरिक जरी को आधुनिक डिजाइनों के साथ जोड़ा जा रहा है, जिससे कपड़ों में बिना भारीपन के वही शाही अहसास मिलता है।

पुराने जरी वर्क की नए रंगों में खूबसूरत वापसी

ओल्ड जरी के कमबैक से पारंपरिक कारीगरी को नए स्टाइल के साथ ढाला जा रहा है। अब जरी सिर्फ पारंपरिक गोल्डन शेड में ही नहीं, बल्कि सिल्वर, एंटीक गोल्ड, रोज, मॉस ग्रीन और कॉपर जैसे ट्रेंडी मेटेलिक रंगों में भी काफी पसंद की जा रही है।

रॉयल फैब्रिक और नए कट्स का बेहतरीन तालमेल

आजकल ट्रेडिशनल कपड़ों और वेस्टर्न कट्स के फ्यूजन में जरी का इस्तेमाल बढ़ गया है। बनारसी या कांजीवरम फैब्रिक की साड़ियों को जब स्ट्रक्चर्ड ब्लाउज या मॉडर्न जैकेट के साथ पहना जाता है, तो यह पारंपरिक परिधान को एकदम नया और स्टाइलिश लुक देता है।

जरी वर्क को मॉडर्न अंदाज में स्टाइल करने के तरीके

जरी बॉर्डर वाली साड़ी के साथ सिंपल ब्लाउज पहनकर एलिगेंट लुक पाया जा सकता है। प्लेन कपड़ों पर जरी वर्क वाली जैकेट या स्कर्ट काफी आकर्षक लगती है। इसके अलावा सूट या ड्रेस की केवल नेकलाइन पर जरी वर्क चुनना या जींस के साथ जरी क्रॉप टॉप पहनना भी बेहतरीन विकल्प है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News