गोंडा में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम विवाद के बाद बड़ा एक्शन, बिना मान्यता चल रहे निजी स्कूल को प्रशासन ने किया सील

Share

- Advertisement -

Gonda News: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान हिंदू छात्राओं को नकाब पहनाकर डांस कराने के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। बेसिक शिक्षा विभाग की जांच में विद्यालय बिना मान्यता के संचालित पाया गया, जिसके बाद पूरे स्कूल परिसर को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।

यह मामला बभनजोत ब्लॉक के औसानी बुजुर्ग स्थित एक प्राइवेट स्कूल का है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया था। इसके तुरंत बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने मामले की जांच के सख्त निर्देश दिए।

- Advertisement -

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेश पर खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) रियाज अहमद ने स्कूल का औचक निरीक्षण किया। जांच में स्कूल का संचालन अवैध पाया गया। अधिकारियों के मुताबिक करीब एक हफ्ता पहले ही स्कूल बंद करने का नोटिस दिया गया था, फिर भी प्रबंधन इसे अवैध तरीके से चला रहा था।

प्रबंधक कार्यालय और मुख्य द्वार पर जड़ा ताला

मान्यता न होने की पुष्टि होते ही बीईओ की टीम ने प्रबंधक कक्ष, प्रिंसिपल ऑफिस और मुख्य गेट पर ताला लगाकर परिसर को सील कर दिया। कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। इसके साथ ही वहां पढ़ने वाले छात्रों का दाखिला पास के मान्यता प्राप्त स्कूलों में कराया जाएगा।

- Advertisement -
Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News