Mumbai News: रिलायंस जियो ने लंबी वैलिडिटी चाहने वाले ग्राहकों के लिए 2025 रुपये का नया रिचार्ज प्लान पेश किया है। इस प्लान में यूजर्स को 200 दिनों की वैलिडिटी, रोजाना 2.5GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 5G डेटा की सुविधा मिलेगी। साथ ही इसमें ओटीटी और एआई टूल्स के खास फायदे भी शामिल हैं।
जियो के 2025 रुपये वाले प्लान में मिलने वाले डेटा और कॉलिंग बेनेफिट्स
जियो के 2025 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को पूरी वैलिडिटी के दौरान कुल 500GB डेटा दिया जा रहा है। तय लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड 64Kbps हो जाएगी। इसके साथ ही एलिजिबल यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा, रोजाना 100 फ्री एसएमएस और बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग मिलेगी।
ओटीटी सब्सक्रिप्शन और गूगल जेमिनी के साथ मिलेंगे फ्री क्लाउड स्टोरेज फायदे
कंपनी इस रिचार्ज के साथ जियो हॉटस्टार का मोबाइल और हॉलीवुड सब्सक्रिप्शन मुफ्त दे रही है। इसके अलावा जियो एआई क्लाउड पर 50GB स्टोरेज भी मिलेगा। प्लान में ग्राहकों को 35,100 रुपये की कीमत वाला 18 महीने का गूगल जेमिनी प्रो, नैनो बनाना समेत अन्य एआई फीचर्स और 5000GB क्लाउड स्टोरेज की सुविधा मिलेगी।
