अमेरिका के मिशिगन में दिल दहलाने वाली वारदात, 5 लोगों की गोली मारकर हत्या करने वाला संदिग्ध भी मिला मृत

Share

- Advertisement -

Michigan News: अमेरिका के मिशिगन में शुक्रवार को गोलीबारी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक बंदूकधारी ने पांच लोगों की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। मिशिगन स्टेट पुलिस के तलाशी अभियान के दौरान संदिग्ध हमलावर भी मृत अवस्था में बरामद हुआ है।

इस खूनी वारदात में घायल एक अन्य पीड़ित को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह घटना मिसौकी काउंटी स्थित एक घर में शुक्रवार सुबह लगभग 11:40 बजे हुई। सूचना मिलते ही जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वहां तीन लोगों के शव पड़े मिले।

पुलिस के पहुंचने से पहले फरार हुआ हमलावर

हमले की पहचान 39 वर्षीय चाड हिकमैन के रूप में हुई, जो पुलिस टीम के आने से पहले ही वहां से भाग निकला था। जांचकर्ताओं ने जब इलाके में गहन तलाशी अभियान शुरू किया, तो पास के एक अन्य घर से भी एक शव बरामद हुआ, जिससे हड़कंप मच गया।

इसके बाद पुलिस ने सघन तलाशी अभियान चलाते हुए व्हिटलॉक झील के पास जंगली इलाके में हिकमैन की गाड़ी को ढूंढ निकाला। गाड़ी के पास संदिग्ध चाड हिकमैन और एक अन्य व्यक्ति मृत पाए गए। पुलिस के अनुसार मामले में कुल पांच निर्दोष लोगों की जान गई है।

परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया जारी

पुलिस अधिकारी लेफ्टिनेंट एशली मिलर ने बयान में कहा कि यह स्थिति स्थानीय समुदाय के लिए बेहद दुखद और जांचकर्ताओं के लिए चुनौतीपूर्ण है। पुलिस ने पीड़ितों के परिवारों को औपचारिक सूचना देने की प्रक्रिया जारी होने के कारण मृतकों के नाम, उम्र और लिंग की जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं की है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News