मथुरा: पति के अपहरण और हत्या की साजिश का भंडाफोड़, पत्नी, बेटी और उसका प्रेमी गिरफ्तार

Share

- Advertisement -

Mathura Crime News: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में गोविंदनगर थाना पुलिस ने पति के अपहरण और हत्या की साजिश का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी, बेटी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल ओला इलेक्ट्रिक स्कूटी बरामद की है।

प्रेम प्रसंग में रोड़ा बनने पर रची गई साजिश

पुलिस जांच में सामने आया कि अपहृत मनोज सोनी की बेटी का विमल चौधरी नाम के युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। मनोज सोनी इस रिश्ते के खिलाफ थे, जिससे घर में अक्सर विवाद होता था। इस रोज-रोज के झगड़े से परेशान होकर पत्नी, बेटी और प्रेमी ने मिलकर हत्या की नीयत से उनके अपहरण का प्लान तैयार किया।

घटनाक्रम के अनुसार 18 और 19 अप्रैल की रात मनोज सोनी संदिग्ध हालात में घर से अचानक गायब हो गए। इसके तुरंत बाद उनकी पत्नी भी मकान में ताला लगाकर कहीं चली गई। बाद में गायब मनोज के भाई रामबाबू की शिकायत पर गोविंदनगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई, जिसके बाद जांच शुरू हुई।

पुलिस ने बिछाया जाल और तीनों को दबोचा

मामले की गहराई से जांच के दौरान पुलिस को मनोज की पत्नी और पुत्री की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। परिजनों की ओर से मिली लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी।

गोविंदनगर पुलिस टीम ने शनिवार सुबह राधापुरम तिराहे पर घेराबंदी करके तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से घटना में इस्तेमाल की गई इलेक्ट्रिक स्कूटी भी जब्त की है। फिलहाल पुलिस टीम गायब मनोज सोनी की तलाश में जुटी हुई है और आरोपियों से पूछताछ जारी है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News