हिमाचल के चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी समेत दो युवकों की मौके पर मौत

Share

- Advertisement -

Chamba News: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में लामू-हीलिंग मार्ग पर बुधवार रात बड़ा हादसा हो गया। यहां एक कार अनियंत्रित होकर 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में मातम छा गया। भरमौर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक जनक राज ने सोशल मीडिया पर इस दुखद हादसे की पुष्टि की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक रात के समय हीलिंग इलाके से अपने घर लौट रहे थे। हीलिंग नाले के पास अचानक वाहन से नियंत्रण खो जाने के कारण यह दुर्घटना घटी।

दुर्घटना में जान गंवाने वाले दोनों व्यक्ति लांमू गांव के निवासी थे। मृतकों की पहचान 48 वर्षीय सुरेश कुमार और 35 वर्षीय संजय कुमार के रूप में हुई है। सुरेश लोक निर्माण विभाग में कार्यरत थे और उनके परिवार में पत्नी, दो बेटियां तथा एक बेटा है। वहीं संजय टैक्सी चालक थे, जिनके पीछे उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी रह गए हैं।

गौरतलब है कि चंबा जिले में बीते कुछ समय से लगातार सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। हाल ही में कार और टाटा सूमो के हादसों में करीब 20 लोगों की जान चली गई थी। बीते दो महीनों में चंबा में हुए सड़क हादसों में लगभग 50 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जिससे स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है।

Right News Desk
Right News Desk
राइट न्यूज़ (Rightnews.in) — निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनसरोकार की सशक्त आवाज़ पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक संवेदनशील और गंभीर ज़िम्मेदारी है। Rightnews.in पिछले 9 से अधिक वर्षों के समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ पाठकों तक प्रामाणिक, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाने के लिए निरंतर समर्पित है। आज की डिजिटल पत्रकारिता के दौर में जहाँ भ्रामक जानकारियों और जल्दबाजी की होड़ है, हमारा न्यूज़ डेस्क हर सूचना को सख्त मानकों पर परखता है। हमारा प्राथमिक संकल्प केवल खबर देना नहीं, बल्कि तथ्यों की गहराई तक जाकर सच्चाई को सामने लाना है। स्थानीय समस्याओं से लेकर राष्ट्रीय विमर्श तक, जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे को प्रमुखता से उठाना हमारा कर्तव्य है। हमारा उद्देश्य: सत्य और प्रामाणिकता: हर खबर को पूरी छानबीन और पुष्टि के बाद ही पाठकों तक पहुँचाना। निष्पक्ष दृष्टिकोण: बिना किसी पूर्वाग्रह, दबाव या पक्षपात के स्वतंत्र और संतुलित पत्रकारिता। जनसरोकार: आम जनता के बुनियादी मुद्दों, समस्याओं और अधिकारों को प्राथमिकता देना। संपर्क सूत्र: आधिकारिक वेबसाइट: rightnews.in समाचार, प्रेस विज्ञप्ति एवं सुझाव: news@rightnews.in संपादकीय विभाग: editor@rightnews.in प्रशासनिक संपर्क: admin@rightnews.in विज्ञापन एवं व्यावसायिक पूछताछ: ads@rightnews.in ट्रैफिक: वेबसाइट: 10 लाख से ज्यादा हर महीने फेसबुक: 5 करोड़ से ज्यादा हर महीने

Read more

Related News