चौपाल के प्रसिद्ध बिजाट महाराज मंदिर में लाखों के सोने के गहनों का गबन, भंडारी पर केस दर्ज

Share

- Advertisement -

Shimla News: शिमला जिले के चौपाल उपमंडल स्थित ग्राम पबास के प्रसिद्ध बिजाट महाराज मंदिर में सोने के गहनों के गबन का मामला सामने आया है। मंदिर की देखरेख संभाल रहे भंडारी पर 8 से 10 लाख रुपये के गहने बेईमानी से हड़पने का आरोप लगा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मंदिर के पुजारियों ने पुलिस में दी संयुक्त शिकायत

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस थाना चौपाल ने आरोपी देवेंद्र सिंह निवासी ग्राम टियारी के खिलाफ बीएनएस की धारा 316(2) के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी मंदिर में भंडारी के रूप में कार्यरत था। मंदिर के पुजारी श्याम लाल, वीरेंद्र सिंह और प्रकाश चंद ने पुलिस को लिखित शिकायत सौंपी है।

पुजारियों ने शिकायत में बताया कि आस्था के कारण आरोपी को मंदिर की चाबियां और संपत्ति की देखरेख की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। आरोपी ने इस भरोसे का गलत फायदा उठाया और अभिरक्षा में रखे गहनों का गबन किया। चौपाल पुलिस टीम आरोपी से पूछताछ कर गहनों की जल्द बरामदगी के प्रयास में जुटी है।

Right News Desk
Right News Desk
लॉ और पत्रकारिता स्नातक, पत्रकारिता में 11 वर्ष का अनुभव

Read more

Related News