हिमाचल में बदलेगा स्कूली पाठ्यक्रम: छठी से आठवीं कक्षा की किताबों में शामिल होगा प्रदेश का इतिहास और संस्कृति

Share

- Advertisement -

Shimla News: हिमाचल प्रदेश में छठी से आठवीं कक्षा के स्कूली पाठ्यक्रम में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पुस्तकों में संशोधन पर चर्चा हुई। नई किताबों में राज्य के भूगोल, समाज, इतिहास, संस्कृति, अर्थव्यवस्था और राजनीति से जुड़े मुद्दों को शामिल किया जाएगा।

सत्र 2027-28 से लागू होगी नई किताबों की व्यवस्था

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि प्रागैतिहासिक काल से राज्य के निर्माण तक का इतिहास किताबों में जुड़ेगा। इसके अलावा बोलियों, स्थानीय व्यंजनों, स्वतंत्रता सेनानियों, कारगिल विजेताओं और सैनिकों की गाथाएं भी शामिल होंगी। यह सामग्री एक महीने में अंतिम रूप लेकर प्रकाशित होगी और सत्र 2027-28 से लागू की जाएगी।

पाठ्यक्रम बदलाव के लिए कमेटी का किया गया गठन

रोहित ठाकुर ने कहा कि राज्य से जुड़े तथ्यों को पढ़ने से छात्रों में विश्लेषणात्मक सोच और गहरी जिज्ञासा पैदा होगी। यह जानकारी भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं में भी विद्यार्थियों के लिए मददगार बनेगी। सिलेबस में सुधार के लिए शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में एक विशेष कमेटी बनाई गई है, जो नियमित बैठकें कर रही है।

इस उच्च स्तरीय कमेटी में शिक्षा सचिव के साथ हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, एससीईआरटी के प्रतिनिधि और सहायक प्रोफेसर शामिल हैं। यह टीम सभी तथ्यों की गहन समीक्षा करके नया स्टडी मटेरियल तैयार कर रही है। इससे राज्य के स्कूली बच्चों को अपनी जड़ों और गौरवशाली इतिहास को करीब से जानने का मौका मिलेगा।

Right News Desk
Right News Desk
लॉ और पत्रकारिता स्नातक, पत्रकारिता में 11 वर्ष का अनुभव

Read more

Related News