पालमपुर में दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर गहने चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, जम्मू-कश्मीर का रहने वाला है वसीम अकरम

Share

- Advertisement -

Palampur News: पट्टी क्षेत्र के कंडैखा गांव में दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के गहने चोरी करने वाले आरोपी को पालमपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी वसीम अकरम कठुआ (जम्मू-कश्मीर) का रहने वाला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार बड़ेहड़ गांव निवासी अशोक कुमार ने 23 जुलाई को चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित जब काम पर गए थे और उनकी पत्नी पड़ोस में गई थीं, तब चोरों ने ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया था।

सोने-चांदी के कीमती आभूषण हुए थे चोरी

चोर घर से सोने की बालियां, कंठियां, टॉप्स, बेसर, मांगटीका, अंगूठी और झुमके ले गए थे। इसके अलावा दो जोड़ी चांदी की पायल और दो बिछुए भी चोरी हुए थे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

जांच के दौरान पुलिस की विशेष टीम को अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर आरोपी को पकड़ा गया। डीएसपी सुनील राणा ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।

Right News Desk
Right News Desk
लॉ और पत्रकारिता स्नातक, पत्रकारिता में 11 वर्ष का अनुभव

Read more

Related News