पटियाला हाउस कोर्ट की टिप्पणी: महज संदेह के आधार पर न्यायिक अधिकारी पर पक्षपात का आरोप लगाकर केस ट्रांसफर नहीं हो सकता

Share

- Advertisement -

New Delhi News: पटियाला हाउस कोर्ट ने 52 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी के एक मामले में सुनवाई को दूसरी अदालत में स्थानांतरित करने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार दहिया की अदालत ने स्पष्ट किया कि केवल संदेह या आशंका के आधार पर किसी न्यायिक अधिकारी पर पक्षपात का आरोप लगाकर केस ट्रांसफर नहीं कराया जा सकता।

पटियाला हाउस स्थित प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार दहिया की अदालत ने 52 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी से जुड़े मामले में दायर स्थानांतरण याचिका पर सुनवाई करते हुए यह महत्वपूर्ण टिप्पणी की। याचिकाकर्ता की ओर से मामले की सुनवाई को किसी अन्य अदालत में स्थानांतरित करने की मांग की गई थी।

अदालत ने याचिका को खारिज करते हुए कहा कि किसी भी न्यायिक अधिकारी पर पक्षपात का आरोप लगाने के लिए ठोस आधार होना आवश्यक है। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि बिना किसी पुख्ता सबूत या ठोस कारण के इस तरह के आरोप लगाने से न्यायिक व्यवस्था के स्वतंत्र और निष्पक्ष कामकाज पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News