New Delhi News: ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम और वर्कलोड मैनेजमेंट का हवाला देते हुए आईपीएल 2027 से बाहर रहने का फैसला किया है। उन्होंने रिटेंशन डेडलाइन से ठीक पहले सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को इस निर्णय की जानकारी दी। इसके साथ ही अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की चर्चित सलामी जोड़ी टूट गई है।
ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2027 में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। उन्होंने व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम और वर्कलोड मैनेजमेंट का हवाला देते हुए इस सीजन से हटने का निर्णय लिया है। ट्रेविस हेड ने आईपीएल रिटेंशन की अंतिम समयसीमा से ठीक पहले अपनी फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को अपने इस फैसले से अवगत कराया। उनके इस कदम के बाद अगले सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा किसी नए सलामी बल्लेबाज के साथ पारी की शुरुआत करते दिखाई देंगे।
मिनी ऑक्शन में बड़े पर्स के साथ उतरेगी सनराइजर्स हैदराबाद
ट्रेविस हेड के आईपीएल 2027 से बाहर होने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के पर्स में बड़ी राशि जुड़ जाएगी। इससे फ्रेंचाइजी को आगामी 16 दिसंबर को गोवा में आयोजित होने वाले मिनी ऑक्शन में अतिरिक्त बजट के साथ उतरने का अवसर मिलेगा।
उल्लेखनीय है कि ट्रेविस हेड 14 करोड़ रुपये की सैलरी पर सनराइजर्स हैदराबाद के साथ जुड़े हुए थे। ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन किए गए पांच प्रमुख कैप्ड खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया था। अब नीलामी में हैदराबाद की टीम को उनकी जगह एक नए सलामी विकल्प की तलाश करनी होगी।