धर्मशाला में शीतकालीन सत्र के बीच रामायण देखने पहुंचे कांग्रेस नेता, विधायक दल की बैठक में हंगामे की खबरों को किया खारिज

Share

- Advertisement -

Dharamshala News: हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान राजनीतिक गतिविधियों के साथ-साथ कांग्रेस नेताओं का एक अलग अंदाज भी देखने को मिला। विधायक दल की बैठक के बाद प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल समेत कई मंत्री और विधायक धर्मशाला के एक थिएटर में फिल्म ‘रामायण’ देखने पहुंचे।

विधायक दल की बैठक में हंगामे की चर्चाओं का खंडन

हाल ही में विधायक दल की बैठक के दौरान विधायकों के बीच आपसी कहासुनी और हंगामे की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। इन चर्चाओं को सिरे से खारिज करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने स्पष्ट किया कि बैठक में किसी तरह का विवाद या कहासुनी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत हर विधायक को अपना मत रखने का पूरा अधिकार है और बैठक में सभी ने अपनी बात रखी, जिसे गलत रंग दिया जा रहा है।

2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी शुरू

वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों की रणनीति पर बात करते हुए रजनी पाटिल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अभी से पूरी तैयारी के साथ आगे बढ़ रही है। आने वाले समय में पार्टी नेताओं के दौरे शुरू किए जाएंगे और संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक गति दी जाएगी ताकि चुनावी मैदान में पूरी मजबूती के साथ उतरा जा सके।

मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे पर दी जानकारी

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के दिल्ली दौरे को लेकर पूछे गए सवाल पर रजनी पाटिल ने बताया कि सोनिया गांधी के मेमोयर (संस्मरण) से जुड़ी एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। दिल्ली के आईटीसी होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 150 विशिष्ट अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। इसमें हिमाचल प्रदेश के सभी चारों पूर्व एवं वर्तमान मुख्यमंत्रियों के अलावा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अन्य दिग्गज नेताओं को भी बुलाया गया है।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News