मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकास कार्यों और कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के लिए 78.18 करोड़ रुपये किए मंजूर

Share

- Advertisement -

Dehradun News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में सड़क निर्माण एवं सुधारीकरण, पेयजल व्यवस्था, आपदा राहत कार्यों और हरिद्वार में आयोजित होने वाले कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के लिए कुल 78.18 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इस बजट में कुंभ से जुड़ी अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए भी विशेष धनराशि शामिल की गई है।

विभिन्न जिलों में सड़क निर्माण और सुधारीकरण पर खर्च होगी राशि

प्रदेश की सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए स्वीकृत धनराशि के तहत विभिन्न क्षेत्रों के मोटर मार्गों का कायाकल्प किया जाएगा:

  • अल्मोड़ा: सल्ट विधानसभा क्षेत्र में मरचूला-स्याल्दे-देवालघाट मोटर मार्ग के सुधारीकरण के लिए 7.57 करोड़ रुपये और रिची-नौघर-मंडलकोट-भुजान मोटर मार्ग के चौड़ीकरण व डामरीकरण के लिए 6.20 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
  • पौड़ी गढ़वाल: कोटद्वार में चिल्लरखाल-सिगड्डी-कोटद्वार-पोखरों मार्ग के सुदृढ़ीकरण पर 7.29 करोड़ रुपये तथा चौबट्टाखाल में फरसाड़ी-गढ़कोट-छांछरों मार्ग के पुनर्निर्माण पर 36.12 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
  • बागेश्वर: कपकोट विधानसभा क्षेत्र में रिखाड़ी-बाछम मार्ग के सुधारीकरण कार्य के लिए 9.86 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है।

कुंभ मेला-2027 के सौंदर्यीकरण और पेयजल व्यवस्था के लिए बजट

आगामी कुंभ मेला-2027 के भव्य आयोजन और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हरिद्वार में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को हरी झंडी दी गई है। हरिद्वार के बहादराबाद, ज्वालापुर और कनखल सेक्टरों में अस्थायी पाइपलाइन, स्टैंड पोस्ट, पीवीसी टैंक, जल संयोजन और वाटर फिल्टर सहित सुचारु पेयजल व्यवस्था के लिए 3.68 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

इसके अतिरिक्त, कुंभ मेला-2027 के अंतर्गत हरिद्वार में वाटर स्क्रीन पर मल्टीमीडिया शो के साथ म्यूजिकल फाउंटेन की स्थापना के लिए 4.43 करोड़ रुपये, भीमगोड़ा क्षेत्र के सौंदर्यीकरण के लिए 3.43 करोड़ रुपये और शिवमूर्ति चौक से आर्यनगर चौक तक सड़क डिवाइडर के पुनर्विकास के लिए 7.35 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।

ऊधमसिंह नगर में आपदा राहत के लिए 18 करोड़ आवंटित

बुनियादी ढांचे के विकास के साथ-साथ राज्य सरकार ने आपदा प्रभावितों की मदद के लिए भी खजाना खोला है। ऊधमसिंह नगर जिले में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों को राहत एवं अनुग्रह सहायता प्रदान करने के लिए 18 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित की गई है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News