सोनिया गांधी का खुलासा: पूर्व पीएम राजीव गांधी की वह अंतिम इच्छा, जो कभी पूरी नहीं हो सकी

Share

- Advertisement -

New Delhi News: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी किताब में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की उस अधूरी इच्छा का जिक्र किया है, जिसे पूरा न कर पाने का उन्हें आज भी अफसोस है। राजीव गांधी ने अपनी आंखें दान करने का फैसला किया था, लेकिन उनकी हत्या के बाद हुए घटनाक्रम के कारण यह इच्छा पूरी नहीं हो सकी।

सोनिया गांधी ने अपनी किताब में राजीव गांधी की हत्या के बाद के बेहद भावुक और कठिन पलों को साझा किया है। उन्होंने बताया कि इस दुखद घटना और अफरा-तफरी के बीच उन्हें अचानक अपने पति की अंतिम इच्छा याद आई, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

राजीव गांधी ने लिया था नेत्रदान का संकल्प

सोनिया गांधी ने किताब में लिखा है कि हत्या की खबर के बाद उन्हें अचानक राजीव गांधी को देखने की तीव्र इच्छा हुई। बार-बार इंतजार करने के लिए कहे जाने के बावजूद वे उनसे मिलने की जिद पर अड़ी रहीं। इसी दौरान उन्हें याद आया कि राजीव गांधी ने अपनी आंखें दान करने का फैसला किया था। सोनिया गांधी के मुताबिक, राजीव की मां (इंदिरा गांधी) ने भी अपनी आंखें दान करने का संकल्प लिया था।

डॉक्टर के जवाब से लग गया था गहरा सदमा

पति की इस आखिरी इच्छा को पूरा करने के लिए सोनिया गांधी ने तुरंत परिवार के डॉक्टर से संपर्क करने की कोशिश की। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से पूछा, “क्या डॉ. माथुर यहां हैं? मुझे उनसे तुरंत बात करनी है। यह बहुत जरूरी है।”

सोनिया गांधी आगे लिखती हैं कि इस पर डॉक्टर ने बहुत रूखे लहजे में उनसे कहा, “आंखें? आप किस बारे में बात कर रही हैं? अब कुछ भी नहीं बचा है, कुछ भी नहीं!”

सदमे के कारण बिगड़ गई थी तबीयत

डॉक्टर के इस जवाब से सोनिया गांधी पूरी तरह टूट गईं और उन्हें गहरा सदमा पहुंचा। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए लिखा कि उस वक्त उन्हें शारीरिक रूप से बेहद बुरा महसूस हुआ और सांस लेने में भी दिक्कत होने लगी थी। उस कठिन घड़ी में उन्हें ऐसा लगा जैसे वे भी जीवित नहीं रहना चाहतीं। सोनिया गांधी ने लिखा कि उस मुश्किल समय में उनकी बेटी प्रियंका गांधी उनके साथ खड़ी रहीं।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News