10 जनपथ को अशुभ मानते थे लोग, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में किया खुलासा

Share

- Advertisement -

New Delhi News: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: एक जर्नी ऑफ लव’ में 10 जनपथ स्थित अपने आवास से जुड़े कई निजी अनुभव साझा किए हैं। उन्होंने बताया कि शुरुआत में सहयोगियों ने इस बंगले को अशुभ बताकर वहां रहने से मना किया था, लेकिन उन्होंने और राजीव गांधी ने इसे अंधविश्वास मानकर हंसी में टाल दिया।

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: एक जर्नी ऑफ लव’ (Belonging: A Journey of Love) में दिल्ली स्थित अपने आधिकारिक आवास 10 जनपथ से जुड़े कई अहम और अनसुने प्रसंग साझा किए हैं। यह बंगला पिछले करीब 37 वर्षों से गांधी परिवार का स्थायी आवास है। सोनिया गांधी के अनुसार, जब राजीव गांधी के प्रधानमंत्री पद छोड़ने के बाद परिवार इस बंगले में जाने की तैयारी कर रहा था, तब कई करीबी सहयोगियों ने उन्हें वहां न जाने की सलाह दी थी।

सहयोगियों का मानना था कि यह आवास अशुभ है। हालांकि, किसी ने भी इस धारणा के पीछे का कोई ठोस कारण नहीं बताया था। सोनिया गांधी ने अपनी किताब में लिखा है कि न तो वह और न ही राजीव गांधी अंधविश्वासी थे। इसी कारण दोनों ने इन चेतावनियों को गंभीरता से लेने के बजाय हंसी में उड़ा दिया और 10 जनपथ में शिफ्ट होने का निर्णय लिया।

5 फरवरी 1990 को बंगले में आया था परिवार

किताब में दर्ज ब्योरे के अनुसार, राजीव गांधी, सोनिया गांधी और उनके दोनों बच्चे—राहुल गांधी और प्रियंका गांधी 5 फरवरी 1990 को 10 जनपथ में रहने आए थे। तब से यह आवास परिवार का स्थायी पता बना हुआ है। सोनिया गांधी ने इस घर में कदम रखने के शुरुआती दिनों और उस दौर में राजीव गांधी की सुरक्षा को लेकर अपनी गहरी चिंताओं का भी जिक्र किया है।

कमरों में सीलन और अंधेरे का माहौल

सोनिया गांधी ने बताया कि पहली बार देखने में यह बंगला भले ही काफी बड़ा नजर आता था, लेकिन इसका रखरखाव बेहद खराब था। उस दौर के अन्य सरकारी आवासों की तरह इसकी नींव बहुत मजबूत नहीं थी। लगभग हर कमरे की दीवारों पर सीलन की वजह से बड़े-बड़े धूसर धब्बे बने हुए थे।

बंगले के गहरे बरामदों को बंद कर दिया गया था, जिससे कमरों के भीतर प्राकृतिक रोशनी ठीक से नहीं पहुंच पाती थी। परिसर बड़ा होने के बावजूद रख-रखाव के अभाव में अंदर का माहौल काफी उदास और अंधियारा महसूस होता था।

Read more

Related News