ग्वालियर में मंदिर के पास बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से 14 श्रद्धालुओं की मौत, 32 घायल

Share

- Advertisement -

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के सातउं गांव में शनिवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर के पास एक बेकाबू ट्रक ने कई श्रद्धालुओं को रौंद दिया। इस भीषण दुर्घटना में 14 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 32 अन्य लोग घायल हो गए।
हादसे में जान गंवाने वालों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं। घायलों में दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं, जिनमें से सात लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौजूद थी। तभी धान से लदा ट्रक चीनौर रोड की ढलान पर अचानक तेजी से नीचे आ गया।
ट्रक श्रद्धालुओं और दुकानों को कुचलता हुआ मंदिर के मुख्य गेट से टकरा गया। जबरदस्त टक्कर से मंदिर की दीवार गिर गई और कई लोग मलबे के नीचे दब गए। घटना के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और प्रशासन ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया और हाइड्रा से ट्रक हटाया।
घायलों का अस्पताल में इलाज जारी, अधिकारियों ने दिए जांच के आदेश
स्थानीय मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने भी मौके पर पहुंचकर घायलों की मदद की। सभी घायलों को जयारोग्य अस्पताल के सरकारी ट्रॉमा सेंटर और अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कलेक्टर रुचिका चौहान और पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव ने तुरंत अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और जांच के आदेश दिए।
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हादसे पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि ग्वालियर की दुर्घटना अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News