गूगल ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए पेश किए नए एंटी-स्कैम फीचर्स, जेमिनी एआई रोकेगा फर्जी कॉल्स और मैसेज

Share

- Advertisement -

Technology News: गूगल ने एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स को ऑनलाइन ठगी से बचाने के लिए कई नए एंटी-स्कैम फीचर्स पेश किए हैं। ये सुरक्षा फीचर्स गूगल मैसेजेस और फोन कॉल्स के साथ मिलकर काम करेंगे। नया सिस्टम संदिग्ध गतिविधियों को भांपकर तुरंत चेतावनी देगा और जरूरत पड़ने पर फर्जी कॉल्स को अपने आप ब्लॉक भी कर देगा।

कंपनी के अनुसार यह तकनीक पूरी तरह ऑन-डिवाइस जेमिनी नैनो मॉडल पर काम करती है। सुरक्षा और गोपनीयता बनाए रखने के लिए प्राइवेट एआई कंप्यूट की मदद ली गई है। गूगल का दावा है कि इस प्रक्रिया में यूजर का निजी डेटा पूरी तरह सुरक्षित रहता है और उसे गूगल भी नहीं पढ़ सकता है।

मैसेजेस में एन्हेंस्ड प्रोटेक्शन और अनजान लिंक्स की रियल-टाइम जांच

गूगल मैसेजेस में अब ‘एन्हेंस्ड प्रोटेक्शन’ मोड शामिल किया गया है। यह ऑप्ट-इन फीचर बातचीत के इरादे को समझकर तुरंत अलर्ट जारी करता है। इसमें यूजर को चैट जारी रखने या नंबर रिपोर्ट और ब्लॉक करने का विकल्प मिलता है। इसके अलावा नया सिस्टम अनजान वेब लिंक्स को क्लिक करने से पहले ही जांच लेता है।

स्कैमर्स अक्सर यूजर को गुमराह करके स्क्रीन शेयरिंग या कॉल फॉरवर्डिंग ऑन करवा लेते हैं। एंड्रॉयड अब क्रोम और वेबव्यू में स्क्रीन शेयरिंग के दौरान संवेदनशील डेटा छिपा देगा। इसके साथ ही डायल पैड पर बिना सोचे-समझे एमएमआई कोड दर्ज करने पर यूजर्स को स्क्रीन पर स्पष्ट चेतावनी दिखाई जाएगी।

बैंक कॉलर आईडी स्पूफिंग पर लगेगा कड़ा पहरा

बैंक अधिकारियों के नाम पर होने वाले फर्जीवाड़े को रोकने के लिए गूगल बैंकों के साथ मिलकर काम कर रहा है। स्पूफिंग के जरिए स्कैमर्स बैंक का असली नंबर दिखाकर कॉल करते हैं। नया एंड्रॉयड सिस्टम इनकमिंग कॉल की पुष्टि सीधे बैंक से करेगा, ताकि फर्जी कॉल की तुरंत पहचान हो सके।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News