हरिपुर पुलिस ने गुलेर चौक पर नाकाबंदी के दौरान सरकारी राशन से लदी बोलेरो पिकअप पकड़ी, दो लोगों पर केस दर्ज

Share

- Advertisement -

Kangra News: हरिपुर थाना पुलिस ने सरकारी राशन की कालाबाजारी के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। गुलेर चौक पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक बोलेरो पिकअप से सरकारी डिपो के गेहूं के आटे की 22 बोरियां जब्त की हैं। पुलिस ने गाड़ी चालक समेत दो आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कानूनी मामला दर्ज कर लिया है।

हरिपुर थाना प्रभारी अनूप कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने बुधवार शाम करीब सात बजे गुलेर चौक पर नियमित नाका लगाया हुआ था। उसी समय नंदपुर-भटोली की तरफ से आ रही एक बोलेरो पिकअप गाड़ी (HP36C-1140) को जांच के लिए रोका गया। जब टीम ने गाड़ी के पीछे बने डाले की तलाशी ली, तो उसमें सरकारी डिपो में सप्लाई होने वाले गेहूं के आटे की 22 बोरियां रखी मिलीं।

बोलेरो पिकअप से 22 बोरियां जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

गाड़ी में मिले आटे के बारे में आरोपी कोई सही जानकारी या पक्के दस्तावेज नहीं दिखा पाए। इसके बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए चालक रोहित और उसके साथी श्रवण कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। दोनों आरोपी डाडासीबा तहसील के रहने वाले हैं। पुलिस ने बोरियों के साथ पिकअप को जब्त कर लिया और पूरी कार्रवाई को ई-साक्ष्य ऐप पर भी रिकॉर्ड किया है।

Mukesh kumar
Mukesh kumarhttp://Rightnews.in
📰 JOURNALIST | EDITOR | VOICE OF THE GROUND Editor – Right News | 2021–Present Since 2021, working in journalism with a commitment to bringing ground realities, public concerns and important local issues before the people. From civic problems and administrative matters to social issues, development and current affairs, the focus remains on people-centric reporting and responsible journalism. सवाल वही, जो जनता से जुड़े हों। आवाज़ वही, जो ज़मीनी हकीकत सामने लाए। Right News | Journalism with Purpose

Read more

Related News