हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में 14 अधिकारियों को मिला प्रमोशन, 7 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर और 7 एएसआई की भी बढ़ी रैंक

Share

- Advertisement -

Shimla News: हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग ने विभागीय पदोन्नति समिति यानी डीपीसी की सिफारिशों के बाद 14 पुलिस अधिकारियों को पदोन्नत किया है। इस फैसले के तहत सात सब इंस्पेक्टरों को पदोन्नत कर इंस्पेक्टर बनाया गया है। इसके साथ ही सात असिस्टेंट सब इंस्पेक्टरों को सब इंस्पेक्टर पद पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पदोन्नति पाने वाले पुलिस अधिकारियों में सब इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर बनने वालों में प्रथम आइआरबी के रविंदर सिंह और ऊना के रवि पाल शामिल हैं। इनके अलावा सिरमौर से राजविंदर सिंह, स्टेट विजिलेंस साउथ रेंज से नंद लाल, कुल्लू से धीरज सेन, चतुर्थ आइआरबी से ललित कुमार और सिरमौर से प्रीतम सिंह को भी इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत किया गया है।

असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर से सब इंस्पेक्टर बनने वाले अधिकारियों में ऊना के कुलभूषण, प्रथम आइआरबी के रणजीत सिंह और ऊना के अतुल कुमार शर्मा शामिल हैं। इसके साथ ही प्रथम आइआरबी से करणजीत सिंह, ऊना से संजीव कुमार, सिरमौर से नीलम प्रकाश तथा एचपीआइपीएस से नरेंद्र सिंह को भी सब इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नति दी गई है।

विभाग में हुई इन पदोन्नतियों के बाद सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। पुलिस मुख्यालय जल्द ही पदोन्नत हुए इन सभी अधिकारियों की नई तैनाती और नए थानों के स्थानांतरण आदेश अलग से जारी करेगा। इसके बाद सभी अधिकारी अपने नए पदों पर कार्यभार संभालेंगे।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News