अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ा: जॉर्डन ने मार गिराए 5 ईरानी ड्रोन, बहरीन में बजे सायरन

Share

- Advertisement -

Delhi News: मध्य पूर्व में अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव लगातार गहराता जा रहा है। मंगलवार को जॉर्डन की सेना ने अपनी ओर बढ़ रहे पांच ईरानी ड्रोन को हवा में ही मार गिराने का दावा किया।

जॉर्डन की सेना ने हवा में ही नष्ट किए ड्रोन

सरकारी एजेंसी पेट्रा के मुताबिक जॉर्डन की सेना ने पांचों ड्रोन को रिहाइशी इलाकों से पहले ही नष्ट कर दिया। इस कार्रवाई में किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। जॉर्डन में अमेरिका के सैन्य ठिकाने और विमान तैनात हैं।

बहरीन में मिसाइल हमले की चेतावनी वाले बजे सायरन

ईरान के नए मिसाइल हमले के बाद पड़ोसी देश बहरीन में खतरे के सायरन बज उठे। इससे पूरे खाड़ी क्षेत्र में अलर्ट बढ़ा दिया गया है। फिलहाल किसी बड़े नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है और सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर नजर रख रही हैं।

10 दिनों से जारी सैन्य कार्रवाई और शांति की कोशिशें

दोनों देशों के बीच अंतरिम समझौता टूटने के बाद पिछले 10 दिनों से सैन्य कार्रवाई जारी है। तनाव कम करने के लिए ईरान के गृह मंत्री पाकिस्तान पहुंचे हैं। इस संघर्ष से होर्मुज जलडमरूमध्य के जरिए होने वाली वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर संकट गहरा गया है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News