Washington News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के लिए समझौता करने के इच्छुक हैं। डलास रवाना होने से पहले ट्रंप ने कहा कि पुतिन के साथ उनकी बातचीत काफी सकारात्मक रही है और दोनों पक्षों के बीच अगली बैठक की संभावना भी बन रही है।
पुतिन और जेलेंस्की की आपसी तनातनी समझौते में बड़ी रुकावट
राष्ट्रपति ट्रंप ने शांति समझौते में देरी का मुख्य कारण पुतिन और वोलोडिमिर जेलेंस्की के बीच के कड़वे रिश्तों को बताया। ट्रंप के अनुसार दोनों नेता एक-दूसरे से नफरत करते हैं, जो शांति की राह में सबसे बड़ा रोड़ा है। हालांकि, उन्होंने कहा कि लगातार हो रहे जानी नुकसान के कारण दोनों पक्ष अब लड़ते-लड़ते थक चुके हैं।
ट्रंप ने अपने कारोबारी और राजनीतिक बातचीत के लंबे अनुभव का हवाला देते हुए शांति प्रयासों में प्रगति की उम्मीद जताई। उन्होंने पिछले महीने युद्ध में 25 हजार लोगों के मारे जाने का उल्लेख करते हुए युद्ध रोकने की वकालत की। हालांकि दोनों देशों के बीच किसी ठोस समझौते की औपचारिक शर्तों को लेकर स्थिति अब भी साफ नहीं है।