जापान की ओर बढ़ा खतरनाक सुपर टाइफून ‘डॉल्फिन’, जानिए भारतीय मानसून पर क्या पड़ेगा इसका असर

Share

- Advertisement -

Tokyo News: सुपर टाइफून डॉल्फिन जापान के दाइतो और रयूक्यू द्वीपों की ओर तेजी से बढ़ रहा है। तूफान के दौरान हवा की रफ्तार 175 किलोमीटर प्रति घंटा से ज्यादा दर्ज की गई है। जापान के लिए यह तूफान काफी खतरनाक माना जा रहा है।

जापान में भारी बारिश और ऊंची लहरों का अलर्ट

टाइफून डॉल्फिन मिनामिदाइतो द्वीप से करीब 540 किलोमीटर दूर है और 17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। इसमें हवा के झोंके 210 किमी प्रति घंटे तक पहुंच रहे हैं। गुरुवार को दाइतो और शुक्रवार को ओकिनावा के पास इसके पहुंचने की संभावना है।

तूफान के कारण जापान के कई हिस्सों में अलर्ट

इसके असर से जापान के कई इलाकों में 100 से 200 मिमी और कुछ जगहों पर 350 मिमी तक भारी बारिश हो सकती है। समुद्र में 10 से 11 मीटर ऊंची लहरें उठने की आशंका है। मौसम वैज्ञानिक एशियाई मॉनसून सिस्टम के साथ इसके कनेक्शन पर नजर रख रहे हैं।

भारतीय मानसून पर टाइफून डॉल्फिन का प्रभाव

प्रशांत महासागर का यह शक्तिशाली तूफान वहां की हवा और नमी को अपनी ओर खींच रहा है। इससे बंगाल की खाड़ी में बनने वाले कम दबाव के क्षेत्र कमजोर हो सकते हैं। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि इससे भारत में लंबे समय तक मानसून कमजोर नहीं रहेगा।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगे की स्थिति

अलग-अलग मॉडल तूफान के चीन के तटीय इलाकों से टकराने का अनुमान लगा रहे हैं। भारत का मानसून अल नीनो और आईओडी जैसे कारकों पर निर्भर है। टाइफून के कमजोर पड़ने या दूर जाने के बाद बंगाल की खाड़ी में फिर से सिस्टम बनने लगेंगे और बारिश सामान्य हो जाएगी।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News