रूस और यूक्रेन के बीच भीषण हवाई हमले, दोनों देशों में मौतों के बाद गहराया तनाव

Share

- Advertisement -

Kyiv News: रूस और यूक्रेन के बीच भीषण जंग जारी है। बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात रूस के हवाई हमलों में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 से अधिक लोग घायल हुए हैं। बालाक्लिया और सूमी शहरों में भारी तबाही हुई है। वहीं यूक्रेन ने भी रूसी इलाकों में ड्रोन से जवाबी हमले किए हैं।

रूस ने हमलों में गाइडेड एरियल बमों का इस्तेमाल किया, जिन्हें एयर डिफेंस सिस्टम से रोकना काफी मुश्किल होता है। सूमी में दो अलग-अलग हमलों में तीन मौतें हुईं और 31 लोग घायल हो गए। इसके अलावा खेरसोन में रूसी ड्रोन हमले में छह लोग घायल हुए हैं। ज्यादातर हमलों में आम नागरिकों को भारी नुकसान पहुंचा है।

जवाबी कार्रवाई करते हुए यूक्रेन ने रूस के ब्रियांस्क इलाके में ड्रोन हमला किया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हुए। यूक्रेन ने रूस के भीतर 1,300 किलोमीटर दूर बाश्कोर्टोस्तान और 700 किलोमीटर दूर यारोस्लाव की तेल रिफाइनरियों को निशाना बनाया, जिससे वहां भीषण आग लग गई।

इसके अलावा यूक्रेन ने काला सागर में भी रूसी नौसैनिक जहाजों पर हमला करने का दावा किया है। हालांकि दोनों ही देश लगातार आम नागरिकों को निशाना बनाने से इनकार करते रहे हैं। लेकिन जमीनी हकीकत में दोनों तरफ से लगातार हो रही बमबारी में निर्दोष नागरिक ही अपनी जान गंवा रहे हैं।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News