नेपाल में भीषण बाढ़ से मची भारी तबाही, 175 की मौत; मानसरोवर यात्रा पर गए 300 से अधिक भारतीय लापता

Share

- Advertisement -

Kathmandu News: पड़ोसी देश नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। इस प्राकृतिक आपदा में अब तक 175 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए 300 से अधिक भारतीयों समेत सैकड़ों लोग लापता हैं, जिनकी तलाश में बचाव अभियान लगातार जारी है।

भारतीय-अमेरिकी दंपती समेत कई तीर्थयात्री संपर्क से बाहर

आपदा के बीच अमेरिकी नागरिक और ओसीआई कार्डधारक दीपक आहूजा और उनकी पत्नी मधु आहूजा भी लापता हैं। वे ईशा सेक्रेड वॉक्स के साथ कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए थे। तिब्बत सीमा पर गियिरोंग इमिग्रेशन केंद्र के पास खराब मौसम और नेटवर्क ठप होने के बाद से परिजनों का उनसे संपर्क टूट गया है।

खराब मौसम और टूटी सड़कों से बचाव कार्य में रुकावट

सीमावर्ती इलाकों में टेलीकॉम सेवाएं, बिजली आपूर्ति और सड़क मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने से राहत और बचाव दल को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। परिजनों ने राहत कार्य के लिए मदद की गुहार लगाई है। भारतीय और अमेरिकी दूतावास ने प्रभावित नागरिकों की सहायता के लिए आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News